बाराबंकी : काशीप्रसाद द्विवेदी निर्विरोध अध्यक्ष, रामहृदय यादव महामंत्री, रमाकांत वर्मा चुने गए कोषाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बहोरी प्रसाद शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्विरोध घोषित किया। यह तहसील बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार है कि अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक सभी पद निर्विरोध चुने गए।

अध्यक्ष पद पर काशीप्रसाद द्विवेदी निर्विरोध चुने गए, जबकि महामंत्री रामहृदय यादव और कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री सहित प्रशासनिक और सामान्य सदस्य भी बिना विरोधी के चुने गए। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में बार भवन में सादे समारोह के तहत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

विनोद कुमार मिश्रा 'बाबा जी' ने इस निर्विरोध चुनाव को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शिव वरदान सिंह, रामप्रसाद वर्मा, प्रहलाद कुमार वर्मा, दीपक बाबा, कालीप्रसाद यादव और अब्दुल अहद एडवोकेट सहित तमाम वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री, सहित समस्त कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार