Moradabad : स्कूली बच्चों का अनफिट वाहनों में जोखिमपूर्ण सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कई निजी स्कूलों के छात्र आज भी जर्जर और अनफिट बसों तथा छोटे वाहनों में स्कूल आ-जा रहे हैं। अभिभावक संघ का आरोप है कि स्कूल केवल अपने मुनाफे के लिए इन खटारा वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। वहीं संभागीय परिवहन विभाग भी अपने कार्य में ढिलाई बरतता नजर आ रहा है।

शुक्रवार को कांठ रोड पर सुबह सुबह तेज रफ्तार से स्कूली बच्चों स्कूल छोड़ने जा रहे स्कूली वाहन बेहद खटारा हालत में दिखाई दिए। जिनमें कुछ वाहनों की बॉडी तक कई जगह से फटी थी और स्कूली बसें काला धुआं उगल रहीं थीं। इन वाहनों सड़क पर फर्राटा भरते हुए देखा जा सकता है। कई वाहन पुराने और खराब हालत के हैं, जिनमें बाहरी बॉडी को चकमकर अंदर के पार्ट्स असुरक्षित है। जिसमें ऐसे वाहनों कभी आगजनी जैसी घटनाएं होना स्वभाविक है।

संभागीय परिवहन विभाग इस स्थिति की अनदेखी कर रहा है। नियमों के अनुसार बच्चों के परिवहन के लिए वाहनों को मानक के अनुरूप वाहन के स्कूलों पर कार्रवाई से बचता नजर आ रहा है। विभाग को यह समस्या केवल अन्य राज्य और अन्य जनपदों के मानक के विपरीत चल रहे वाहन दिखाई पड़ते है जिन पर कार्रवाई की जाती वहीं जनपद हजारो बच्चे खटारा वाहनों चलते फिरते खतरे के बीच सफर करते नहीं दिखाई पड़ते।विभाग की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

संबंधित समाचार