पीलीभीत : खेलते वक्त हुई कहासुनी के बाद घर गई किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर/पीलीभीत,अमृत विचार। घर के बाहर बच्चों संग खेल रही किशोरी आपस में कहासुनी होने पर गुस्सा होकर घर चली गई। इसके कुछ देर बाद परिवार वाले खेत से वापस घर पहुंचे तो किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर मरौरी निवासी टीकाराम लोधी, उनकी पत्नी अपने खेत पर फसल की देखभाल करने गए हुए थे। उनकी 14 वर्षीय पुत्री सुनीता घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान सुनीता की किसी बात को लेकर आपस में बच्चों से कहासुनी हो गई।बताते हैं कि फिर सुनीता घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद परिवार वाले खेत से घर आ गए।

इस दौरान किशोरी का शव कमरे में छत में लगे कुंडे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ये देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जानकारी की। परिवार में चीख पुकार मची रही। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज  जांच कर रही है। 

संबंधित समाचार