PGI Lucknow: पीजीआई से एक और वरिष्ठ डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीजीआई/लखनऊ,अमृत विचार। संजय गांधी पीजीआई संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग से एक और डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। न्यूरोसर्जन डॉ कमलेश भैसोड़ा ने निजी अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने तीन माह पहले संस्थान प्रशासन को नोटिस दिया था।

एक वर्ष में ये दूसरा मौका है जब न्यूरोसर्जरी विभाग के विशेषज्ञ ने पीजीआई छोड़कर निजी क्षेत्र का रुख किया है। पांच वर्षों में दर्जनभर वरिष्ठ डॉक्टर संस्थान छोड़ चुके हैं। इनमें कई ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर निजी अस्पतालों में सेवाएं देना शुरू किया है। 

बताया जा रहा है कि पीजीआई में काम का अत्यधिक दबाव और तुलनात्मक रूप से कम आर्थिक लाभ इसके पीछे प्रमुख कारण हैं। गौरतलब है कि एसजीपीजीआई ही नहीं केजीएमयू और डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान से भी कई डॉक्टर निजी क्षेत्र में जा चुके हैं।

संबंधित समाचार