अगर आपके घर में लगा है स्मार्ट मीटर, तो डाउनलोड करे UPPCL एप, मिलेंगी ये सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

एप से उपभोक्ता प्राप्त कर सकते है मीटर रीडिंग को फीड करने से लेकर बैलेंस की जानकारी

लखनऊ, अमृत विचार: अगर आपके घर में स्मार्ट मीटर लगा है, तो सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से यूपीपीसीएल एप को डाउनलोड करें। एप के डाउनलोड करते ही उपभोक्ता घर बैठे ही मोबाइल से मीटर रीडिंग दर्ज कर मौजूदा बैलेंस के बारे में जानकारी कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर के साथ चल रही इस सुविधा से उपभोक्ताओं को अब मीटर बिल के लिए लाइन में न तो खड़ा होना पड़ेगा, वहीं मोबाइल एप में लॉग-इन करने के बाद लोग अपने मीटर की बिलिंग सहित उपभोग की जानकारी सहित बैलेंस का पता आसानी से लगा सकते हैं।

मुख्य अभियंता जानकीपुरम जोन ओपी सिंह ने बताया कि ऐप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली सेवा से जुड़ी जानकारी आसानी से और अधिक पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। एप में वही नंबर लॉगइन करें जो बिजली कनेक्शन में दर्ज हो। दूसरे मोबाइल नंबर पर सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर एप की वेरिफिकेशन की प्रकिया को पूरा करना होगा। बैलेंस को जानने से लेकर उपभोग और रीचार्ज की पूरी जानकारी उपभोक्ता खुद से देख पायेंगे। यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर के किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उपभोक्ता 1912 सहित 9415901287 पर संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ेंः 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा