TET को लेकर शिक्षकों ने बांधीं काली पट्टी, 31 अक्टूबर तक करेंगे प्रदर्शन
अयोध्या, अमृत विचार : टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य अब 31 अक्टूबर तक चलेगा। शनिवार को भी विभिन्न प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक तथा जूनियर हाईस्कूल स्कूलों में शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांध कर विरोध जताया गया।
24 अक्टूबर को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने बताया कि काली पट्टी बांधकर आंदोलन किए जाने की तिथि 31 अक्टूबर तक जारी रखे जाने का निर्णय लिया गया है। इसके पश्चात आगामी धरना प्रदर्शन आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
