अंधविश्वास के चक्कर में खूनी खेल : मिर्जापुर में मां ने दो बेटों को गला घोंटकर मारा, खुद भी किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अंधविश्वास में एक पढ़ी-लिखी मां ने दो बेटों की गला घोट कर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फंदा लगाकार जान दे दी। यह घटना मिर्जापुर जिला में कछवा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव की शनिवार रात घटित हुयी। अभी तक हालांकि घटना की वजहों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया अंधविश्वास माना जा रहा है। 

पुलिस उपाधीक्षक अमर बहादुर ने बताया कि सेमरी गांव निवासी हरिश्चंद्र बिंद शाम को गृहस्थी का सामान लेने गया था। शाम लगभग सात बजे जब घर लौटा तो कच्चे मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। घर में उसकी पत्नी संगीता (35) चार साल का पुत्र शिवांश और चौदह माह का पुत्र शुभांशु था। दरवाजा तोड़ कर खोलने पर संगीता फांसी के फंदे पर लटकीं थी। दोनों पुत्रों के मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला दबा दिया गया था। 

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने जांच कर लिया है। घटना के कारणों की विवेचना की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। वहीं हरिश्चंद्र ने बताया कि संगीता इन दिनों मानसिक रोग ग्रस्त थी। भूत प्रेत के चक्कर में ओझा के यहां भी जाती थी। वह मांग में सिंदूर भी नहीं लगती थी।

संबंधित समाचार