रामपुर : बाइक सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर...महिला की मौत
रामपुर/सैदनगर, अमृत विचार। बाइक से खेमपुर जा रहे परिवार को मुरसैना के पास बुलेरों कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी, बाद में परिजन भी आ गए। जहां सभी का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ रही।
उत्तराखंड के गदरपुर के मोहल्ला लखनऊ निवासी नक्शे अली अपनी पत्नी 40 वर्षीय भूरी और बेटे के साथ बाइक से खेमपुर रिश्तेदार के यहां पर शादी में आए थे। वहां से वापस घर को जा रहे थे। मुरसैना के पास सामने से आ रहे बुलेरो चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
उसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रुबी को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं पिता-पुत्र का अस्पताल में इलाज हो रहा है।
तेजी से दौड़ रहे वाहन बन रहे मौत का कारण
रामपुर,अमृत विचार: तेजी से दौड़ रहे चार पहिया वाहन मौत का कारण बन रहे हैं। पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों के चालान नहीं काटे जाते हैं। स्वार रोड पर तेजी से दौड़ रहे वाहनों के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं और लोग काल के गाल में समा जाते हैं। कुछ दिनों पहले भी एक वाहन की चपेट में आने से बाइक संवार दंपति की मौत हो गई थी। उसके बाद भी पुलिस वाहनों पर कार्रवाई नहीं करती है।
