Convocation: विधि विश्वविद्यालय में मेधावियों पर होगी मेडल की बरसात, 21 पदक और 309 उपाधियां वितरित की जाएंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुल 21 पदक सहित 309 उपाधियां छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएंगी। इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के साथ ही विशेष स्मृति पदक भी दिए जाएंगे।

विशेष पदकों में कराधान विधि, आपराधिक विधि, संवैधानिक विधि में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, सर्वश्रेष्ठ मूटिंग प्रदर्शन और प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र शामिल हैं।

इस वर्ष की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्शिका पांडेय और अभ्युदय प्रताप की रहीं। दर्शिका पांडेय को तीन पदक मिलेंगे—कांस्य पदक, स्व. पद्मावती मोहनलाल जरीवाला स्वर्ण पदक (संवैधानिक विधि में सर्वोच्च अंक) और वीरेन्द्र भाटिया स्वर्ण पदक (स्टूडेंट ऑफ द ईयर)। वहीं, अभ्युदय प्रताप को दो स्वर्ण पदक—शैक्षिणिक और के.के. लूथरा मेमोरियल स्वर्ण पदक (सर्वश्रेष्ठ मूटेर) प्रदान किए जाएंगे।

बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) सत्र 2020-25 के पदक विजेता छात्र अभ्युदय प्रताप, सैमा खान, दर्शिका पांडेय, हर्षिता यादव, आकृति श्रीवास्तव, ऋषभ मानिक, आत्रेय त्रिपाठी, अक्षिता सिंह, श्रिया अवस्थी, अमन कुमार, संयुक्ता सिंह, प्रांजल पांडेय, राघव त्रिपाठी, इशिका गौतम और सन्या गांधी।

विशेष स्मृति स्वर्ण पदक विजेता:

प्रदीप कुमार अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक – मुस्कान शुक्ला
स्व. पद्मावती मोहनलाल जरीवाला स्वर्ण पदक – दर्शिका पांडेय

वीरेन्द्र भाटिया स्वर्ण पदक – दर्शिका पांडेय
“हमारे छात्रों ने कठोर परिश्रम और अनुशासन के साथ विधिक शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। विश्वविद्यालय को गर्व है कि विद्यार्थी आने वाले समय में न्याय व्यवस्था और विधि क्षेत्र के सशक्त स्तंभ बनेंगे।”
--प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह, कुलपति, डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार