लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे सीएम योगी, गोला के कबीरधाम आश्रम में एक घंटे बिताएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को खीरी जिले के गोला क्षेत्र के अलीगंज स्थित कबीरधाम आश्रम पहुंचेंगे। वह यहां करीब एक घंटे बिताएंगे। 

मुख्यमंत्री यहां आयोजित तीन दिवसीय सत्संग और स्मृति प्रकटोत्सव मेला में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का काफिला सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर कबीरधाम आश्रम पहुंचेगा।

सीएम योगी भक्तों और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे संतों, महंतों और कबीरपंथ के आचार्यों से संवाद करेंगे और समाज में आध्यात्मिकता, सद्भाव एवं लोक कल्याण के संदेश पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री यहां से 12.15 बजे रवाना होंगे।

संबंधित समाचार