चंदौली के अलीनगर में लापता बच्ची: भूसे के ढेर से निर्वस्त्र अवस्था में मिला शव, गांव के 4 संदिग्धों से पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई छह साल की बच्ची का मंगलवार सुबह भूसे के ढेर से नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। शव की हालत देख कर बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। घटना के सिलसिले में गांव के ही चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक, अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित पीताम्बरपुर गांव का निवासी मजदूर अजय बिंद की 6 वर्षीया पुत्री सोमवार शाम अपनी दादी के साथ चाचा के मकान से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक परिचित के मिल जाने पर दादी उनसे बात करने लगी। इस बीच बच्ची आगे चली गई और उसके बाद से बच्ची का पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार के घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर जगदीश बिंद नामक व्यक्ति के घर में रखे भूसे के ढेर में बच्ची का नग्न हालात में शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर ने बताया कि बच्ची के शव के पास से कुरकुरे, बिस्कुट, टॉफी के रैपर तथा उसके कपड़ों पर खून के धब्बे मिले हैं। इस पर पीड़ित परिजनों ने बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। चन्द्रशेखर ने बताया कि मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़े : 

बसपा मुखिया मायावती करेगी बैठक, पार्टी की पहुंच को मजबूत करने की कोशिश; इन मुद्दों पर करेगी चर्चा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा