बदायूं: पारिवारिक कलह से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामनगर, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में एक युवती ने मंगलवार सुबह अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।

गांव निवासी खुशबू (20) पुत्री चरण सिंह नगर के डिग्री कॉलेज से बीए कर रही थी। सोमवार रात वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह परिजन जागे तो उसका कमरा भीतर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। भीतर खुशबू का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। 

शव को फंदे पर नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि खुशबू का उसके परिजनों से किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाकर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार