बाराबंकी : अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज ने जीता खिताब, गांधी क्लब को 2-0 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष बनी विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय हॉकी (बालक) प्रतियोगिता का आयोजन के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।

फाइनल मुकाबले में अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गांधी क्लब को 2–0 से पराजित कर इस वर्ष भी विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम की ओर से अमित और समद ने एक-एक गोल दागा। प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी सचिव मजहर अजीज खां ने किया, जबकि समापन जिला ओलंपिक संघ के सचिव धीरेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष मो. असलम, चंदा रानी, तौहीद खान, मुजीब अहमद (रेलवे), विजय अवस्थी, रियाज अहमद, अभिषेक सिंह, शाकिब अशरफ व विवेक प्रकाश सिंह सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार