पीलीभीत: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने की ब्लॉक प्रमुख के अधिकार बहाल करने की मांग, बोले: झूठे हैं आरोप..DM से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत,अमृत विचार: मरौरी ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा के सीज किए गए अधिकार बहाल करने की मांग की है। इसे लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौंप गए ज्ञापन में बताया कि मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा की छवि धूमिल करने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं। जिन बिंदुओं पर उनकी शिकायत की गई है, सभी बेबुनियाद है। 59 हजार रुपये का फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये का जो आराोप लगा, वह  प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान को बैठक में शामिल होने पर मानदेय के रुप में दिए जाते हैं। जिसको बीडीओ और ब्लज्ञॅक के सचिव समेत अन्य कर्मचारियों द्वारा नामित किया जाता है। किसी भी बीडीसी सदसय ने ये शिकायत नहीं की है कि उसे मानदेय नहीं मिला। एक जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाया कि वह बीडीसी सदस्यों पर दबाव बनाते हैं। इसके अलावा स्मृ़ति द्वार को लेकर लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया। कहा कि जिस समिति को कार्रवाई के लिए गठित किया गया है, उसमें एक शिकायतकर्ता है जबकि दूसरा ठेकेदार। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख के अधिकार बहाल करने की मांग की है।  पत्र देने वालों में रविंद्र वर्मा, मुकेश कुमार, कांता प्रसाद, नेतराम, धर्मपाल सिंह, आशा देवी, सतीश कुमार, नगीना, राजरानी आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।

संबंधित समाचार