रामपुर के नए डीएम होंगे अजय कुमार द्विवेदी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

श्रावस्ती से रामपुर भेजे गए द्विवेदी

रामपुर, अमृत विचार: शासन ने मंगलवार को 46 आईएएस का तबादला कर दिया है, अजय कुमार द्विवेदी रामपुर के नए डीएम होंगे। उन्हें श्रावस्ती से रामपुर भेजा गया है। वहीं रामपुर के डीएम जोगिंदर सिंह को नमामि गंगे का विशेष सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा सीडीओ नंद किशोर कलाल का भी तबादला हो गया है, उनको गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण में तैनात जोगिंदर सिंह को रामपुर का डीएम बनाया गया था। उनकी यह डीएम बतौर पहली पोस्टिंग थी। उन्होंने जिले में अतिक्रमण हटवाने को लेकर चर्चा में रहे। इसके अलावा राजस्व बढ़ाने के वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। अब उन्हें नाममि गंगे का विशेष सचिव बनाया है। श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का डीएम बनाया है, वो एक अच्छे अधिकारियों में गिने जाते हैं। वो 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके अलावा सीडीओ नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है। अयोध्या में तैनात एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह को सीडीओ रामपुर बनाया गया है।

संबंधित समाचार