लखनऊ में बिना लाइसेंस श्वान टहलाते 4 लोगों पर लगा जुर्माना , वसूले 20 हजार ....1 लेबराडोर पकड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के कैटल कैचिंग दस्ते ने शुक्रवार को लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में सुबह 6:30 बजे से जोन 4 के लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड, 1090 चौराहा सहित अन्य इलाकों में चलाए गए अभियान में बिना लाइसेंस श्वान टहलाते मिले चार लोगों से 20,000 रुपये जुर्माना वसूला। 

मौके पर दो नए लाइसेंस भी बनाए। 1 लेबराडोर को जब्त किया, जिसे जुर्माना जमा कराने के बाद छोड़ा गया। अभियान चलते देख कई लोग अपने कुत्तों को लेकर भागते नजर आए और नगर निगम टीम को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ लोग लाइसेंस व वैक्सीनेशन कार्ड के साथ नियमों का पालन करते पाए गए। अभियान में प्रवर्तन दल व डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ शिवेक,मनोज सिंह, रामकुमार, अभिनव भारती, नदीम, फुरकान आदि कर्मचारी सम्मिलित रहे।

ये भी पढ़े :
यूपीआई डेटा से अयोध्या बनेगी स्मार्ट... Asia Pacific Cities Summit में महापौर ने किया 'दुबई डिक्लेरेशन' पर हस्ताक्षर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज