UP: अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहजोई, अमृत विचार। पुलिस ने अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरोह का खुलासा करते हुए डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किए गए पांच पशु, दो अवैध तमंचे,6 कारतूस तथा चाकू भी बरामद किए हैं।

रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एएसपी अनुकृति शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि 26 अक्टूबर को रात में थाना बबराला के गांव बाघउ की मढैया में एक किसान के यहां से 6 पशुओं की चोरी की गई थी। खुलासे के लिए बबराला पुलिस तथा एसओजी को लगाया गया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल पांच बदमाशों को थाना जुनावई के नूरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये बदमाश नेकपाल निवासी जहांपुर की मढैया थाना रजपुरा, शकीर निवासी ग्राम दहगवां जनपद बदायूं, नेकपाल ऊर्फ जनका निवासी गांव अतरासी थाना बहजोई, चमन निवासी गांव मलकपुर थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर, पप्पू शर्मा शर्मा निवासी गांव बेरपुर थाना जुनावई हैं। 

गिरफ्तार बदमाशों की निशान देही पर जनपद बुलंदशहर के थाना कोतवाली नगर आवास विकास कॉलोनी से सोनू के यहां से चोरी किये गए पांच पशु बरामद किए गए। सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, 6 कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया है। इन सभी के खिलाफ थाना बबराला पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने बताया कि पांच बदमाश एक व्यक्ति के यहां डकैती की योजना बना रहे थे। वे डकैती की घटना को अंजाम दे पाते उससे पहले ही पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने चोरी के पशु खरीदे इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।

चमन पर 24, नेकपाल पर 17 मुकदमें
अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने बताया कि बदमाश कई जनपदों में सक्रिय होकर वारदातें कर रहे थे। गिरफ्तार किया गया नेकपाल उर्फ जनका पर जनपद के विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि लेखपाल उर्फ बट पर चार मुकदमे दर्ज हैं। चमन पर 24, शाकिर पर 12 वहीं सोनू पर छह मुकदमे दर्ज हैं। यह सभी शातिर किस्म के बदमाश हैं।

 

संबंधित समाचार