Bareilly: नवंबर के पहले ही दिन सर्दी में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान रहा 19.5 डिग्री सेल्सियस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। नवंबर के पहले ही दिन न्यूनतम तापमान का 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया जो अब तक के टॉप 10 में शामिल हो गया। 15 साल पहले 18 नवंबर 2010 को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इसके अलावा आठ बार न्यूनतम अधिक तापमान 2010 से पहले ही रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तापमान में कोई अधिक बदलाव न होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नवंबर में इससे अधिक न्यूनतम तापमान नौ बार रिकॉर्ड किया गया। इनमें 3 नवंबर 2001 को 19.6, 4 नवंबर 1969 को 19.7, 18 नवंबर 2010 को 19.8, 8 नवंबर 1998 को 20, 10 नवंबर 2006 को 20.4, 1 नवंबर 1977 को 20.6, 4 नवंबर 2001 को 20.7, 2 नवंबर 1977 को 21.2 और सबसे अधिक 14 नवंबर 1971 को 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

 

संबंधित समाचार