अनीता हत्याकांड : बिखरा सामान और मुड़ा हंसिया बताता है...आखिरी सांस तक किया था हमलावरों से मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ओम सिटी कॉलोनी में अनीता की हत्या करने वाले पति समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि अवैध सबंधों को लेकर उसकी पत्नी शक करती थी आए दिन विवाद होने के कारण उसने अनीता को मार डाला। पुलिस ने पांचों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम कमुआ हाफिजगंज निवासी पति अनिल कुमार, जमुना प्रसाद, भगवानदेई, सचिन और महेश कुमार के रुप में हुई है। वारदात को लूट दिखाने के लिए हत्यारोपी पति ने शव को बेड में छिपाया था।

हाफिजगंज के कमुआ गांव निवासी अनिल ने पिछले साल नवंबर में अनीता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अनिल के छोटे भाई सचिन के साथ कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे थे। आरोप है कि फुफेरे भाई की साली अनीता से एक वर्ष पूर्व हुए प्रेम विवाह के बाद से ही मृतका के ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। जब कि मृतका के भाई ने अपनी जमीन बेच कर विवाह में 14 लाख रुपये खर्च किया था। जिनमें 10 लाख नकदी और 4 अन्य कार्यों में खर्च किया था। 

मृतका का पति उसे धमका कर कई बार हजारो रुपये भी ऐंठ चुका था और मांग पूरी न होने से खिन्न होकर ही ससुरालियों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दिया। अनीता शारीरिक रूप से काफी मजबूत थी और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। घर में बिखरा सामान और मुड़ा हुआ हंसिया बताता है कि उसने आखिरी सांस तक हमलावरों से मुकाबला किया। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही थी इसी बीच पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मे सम्मलित आला कत्ल भी आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया है।

 

संबंधित समाचार