Rampur: लुटेरी दुल्हन गिरोह में मां और मौसी भी गिरफ्तार...सभी को भेजा गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटवाई (रामपुर) अमृत विचार। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए नितिन उर्फ अनिकेत की मां कंचन और मौसी सुमन को भी गिरफ्तार किया। उसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर दोनों जेल चली गईं।

28 अक्टूबर को शादी के नाम पर ठगी के मामले में थाना पटवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि 19 अक्टूबर सिविल लाइंस के आंबेडकर पार्क में नितिन उर्फ अनिकेत और शिवान्या सहित चार आरोपियों ने मिलकर विकास की शादी शिवान्या से कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया था। लड़की दिखाने, गोद भराई कराने और शादी के विभिन्न खर्चों के नाम पर कुल 1,77,450  की रकम ले ली थी। बाद में शादी से इंकार करने पर जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो नितिन उर्फ अनिकेत ने वादी को अपनी बहन से बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। 

पीड़ित की तहरीर पर थाना पटवाई पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को अग्रिम विवेचना के क्रम में थाना पटवाई पुलिस द्वारा फरार चल रहीं दो महिला आरोपी को जीरो प्वाइंट कोसी पुल से गिरफ्तार किया। जिसमें कंचन निवासी कुराली, मेरठ, हाल निवासी मुरादाबाद, जो नितिन उर्फ अनिकेत की मां है। सुमन पत्नी चुन्नीलाल दिवाकर, निवासी गोट, मुरादाबाद, जो नितिन उर्फ अनिकेत की मौसी है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट के आदेश पर दोनों जेल चली गईं। पुलिस इससे पहले मुख्य आरोपी सहित दो को जेल भेज चुकी है।

संबंधित समाचार