Kanpur Crime News : मवेशी लदे ट्रक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। चकेरी में रामोदवी चौराहा पर पुलिस ने 20 मवेशियों से लदे ट्रक को पकड़कर चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मवेशियों को उन्नाव के स्लाटर हाउस ले जा रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार की रात को महाराजपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को रामादेवी चौराहा के पास रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 20 मवेशी लदे मिले। 

कागजात मांगने पर चालक व परिचालक कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बांदा के नरैनी लुहरेटा निवासी तौहीद और तस्लीम बताया। बताया कि मवेशियों को फतेहपुर से उन्नाव स्लाटर हाउस जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को एमवी एक्ट में सीज किया गया है।

संबंधित समाचार