Kanpur News : महिला से मारपीट, चचिया ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। चकेरी में महिला ने पति पर मारपीट करने और चचिया ससुर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार उसके पति नगर निगम कैटल कैचिंग दस्ते में हैं। आएदिन कलह कर उससे मारपीट करते हैं। घर खर्च के लिए रुपये भी नहीं देते।

बताया कि पति खाना भी नहीं देते हैं। बीमार होने पर इलाज तक नहीं कराते। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। आरोप लगाया कि चचिया ससुर की उस पर नीयत ठीक नहीं है। वह छेड़खानी करते हैं। पीड़िता ने बताया कि बीती 27 जुलाई को पति ने मारपीट कर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी।

इस पर वह पुलिस चौकी जा रही थी, तभी पीछा कर ससुरालियों रास्ते में मारपीट की। चौकी में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि घरेलू विवाद का मामला है, रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। 

ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

कल्याणपुर। कल्याणपुर निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व देवर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार जब उसके पिता समझौते के लिए घर आए तो ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

संबंधित समाचार