पीएम मोदी का वाराणसी दौरा : बनारस स्टेशन को देंगे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, भव्य स्वागत में जुटी भाजपा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सात नवंबर को काशी पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत के साथ ही सड़क मार्गों पर ग्रैंड वेलकम की तैयारियों में जुटी है। वहीं, बरेका परिसर और बनारस स्टेशन को भी सजाया जा रहा है। बरेका मैदान में हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। सड़क के डिवाइडरों को रंग-रोगन करने के साथ स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। 

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि सात नवंबर की शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन वरिष्ठ भाजपा जनों और विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे, उनकी सूची बनाई जा रही है। उनके स्वागत की रूपरेखा भी तय की जा रही है। इसके अलावा जिले के आलाधिकारी चल रही विकास परियोजनाओं की रिपोर्ट भी देंगे, जिसमें प्रमुख रूप से रोपवे और गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शामिल रहेगा। 

प्रधानमंत्री आठ नवंबर को काशी को आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात बनारस स्टेशन से देंगे। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी से खजुराहो तक जाने वाली वंदेभारत ट्रेन विंध्याचल और चित्रकूट को भी पहली बार जोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर भी दर्शन पूजन को जा सकते हैं। इसको लेकर भी तैयारियां चल रही है। 

ये भी पढ़े : 
Kartik Purnima 2025: कार्तिक माह की पूर्णिमा कब है? पढ़ें ब्रह्म मुहूर्त में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कल्पवास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म