प्रतापगढ़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार... 25 हजार का था इनाम, पुलिस ने हत्या के मामले में की कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार सुबह हत्या के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि सांनगीपुर पुलिस ने हत्या के अभियोग से सम्बंधित 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त प्रभाकर पांडेय उर्फ आदित्य पांडेय उर्फ शनी को आज सवेरे थाना सान्गीपुर के लखहरा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को ग्राम बावरिया थाना सांगीपुर में शनी और उसके साथियों ने रुद्र प्रताप पांडे के साथ मारपीट की थी। घायल को लखनऊ के लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पिछली तीन नवंबर को उसकी मौत हो गयी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सांगीपुर में छह नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

ये भी पढ़े :  
Dev Deepawali : कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती की महाआरती कल...11 वेदियों से होगी पूजा अर्चना, घाटों पर स्वदेशी दीपदान

 

 

 

 

संबंधित समाचार