Dev Deepawali : कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती की महाआरती कल...11 वेदियों से होगी पूजा अर्चना, घाटों पर स्वदेशी दीपदान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार, लखनऊ: सनातन महासभा की ओर से कार्तिक पूर्णिमा पर 5 नवंबर को शाम 6:30 बजे से झूलेलाल वाटिका में गोमती की महाआरती की जाएगी। सनातन महासभा की ओर से होने वाली यह 144वीं आरती होगी। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि विशेष समूह नृत्य के साथ ही बच्चों व महिलाओं के लिए ग्रंथ गीता, रामायण, राष्ट्र व शरीर विज्ञान प्रश्न प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। बताया कि देव दीपावली पर गोमती बचाव दीपदान संकल्प व प्रसाद वितरण में बडी़ संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।

11 वेदियों से होगी गोमती की महाआरती

कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। मनकामेश्वर मन्दिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि देव दीपावली पर शिव वास जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। पूजन समय शाम को 5:15 बजे से 7:50 बजे तक है। गोमती तट पर लाखों की संख्या में दीपक जलाए जाएंगे और 11 वेदियों से गोमती की महाआरती की जाएगी। देव दीपावली में शामिल होने वाले श्रद्धा से 11, 21 और 51 दीप जलाते हैं। महंत देव्या गिरि ने बताया कि गोमती तट पर कलश सज्जा प्रतियोगिता भी होगी।

स्वदेशी संकल्प के साथ होगा दीपदान

अमृत विचार,लखनऊ गोमती आरती के 21 वर्ष पूरे होने पर 4 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर कुड़िया घाट पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। रोटी कपड़ा फाउंडेशन के सचिव ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि मंगलवार की शाम 5 बजे से दीपदान शुरू होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सभी लोगों को इस मौके पर स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही स्वदेशी का इस्तेमाल और प्रचार कर रहे 5 लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़े :
Kartik Purnima 2025: कार्तिक माह की पूर्णिमा कब है? पढ़ें ब्रह्म मुहूर्त में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कल्पवास

 

संबंधित समाचार