Rampur : अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी युवती...दो के खिलाफ FIR
रामपुर,अमृत विचार। खेत से घर लौट रही युवती का कार से दो लोग अपहरण करके ले गए, हालांकि युवती किसी तरह छुटकर भाग गई। तहरीर के आधार पर बिलासपुर थाना पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी रितू का कहना है। एक नवंबर को वह अपने खेत से घर की तरफ आ रही थी। अचानक से गांव के ही दीपक और सुंदर अपनी कार से आए। मुझे पकड़कर अपनी कार में खींच लिया। उसके बाद आरोपियों ने युवती के मुंह पर कपड़ा बांध दिया। शाम तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
इस बीच जैसे ही आरोपियों ने कार को धीमा किया। जिसके बाद युवती मौका पाकर कार से कूदकर अपने बुआ के घर पहुंची। उसके बाद पीड़िता ने चाचा को फोन करके बताया। उसके बाद पीड़िता चाचा के साथ थाने गई। जहां उसने सारा मामला बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
