Bareilly: घंटों की जांच के बाद लैपटॉप जब्त कर उद्यमी भाईयों के घर से लौटी सीजीएसटी टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीजीएसटी की टीम शास्त्री नगर में उद्यमी भाइयों के यहां 12 घंटे तक हर बिंदु पर जांच कर देर रात नोयडा के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार टीम ने उद्यमी भाईयों से गहनता से पूछताछ की और अपने साथ उद्यमियों का लैपटॉप और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज साथ ले गई है। जांच के दौरान क्या अनियमितताएं सामने आई हैं इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

तीन गाड़ियों से सीजीएसटी की टीम मंगलवार को सुबह ही उद्यमी भाईयों के यहां पहुंची थी। टीम ने करीब 12 घंटे तक सिर्फ घर पर ही दस्तावेज और उपकरण की जांच की लेकिन परसाखेड़ा स्थित फैक्ट्री पर नहीं गई। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम के पास इस बात ही पहले से ही जानकारी थी कि उद्यमियों के घर पर ही कारोबार से जुड़े अभिलेख मौजूद रहते हैं। इसके साथ ही घर में पांच करोड़ की नकदी मिलने पर स्थानीय आयकर टीम भी मामले की जांच करने जुटी है।

 

संबंधित समाचार