UP : मरने से पहले अरवेश ने कैमरे में कैद कर ली थी अपनी हत्या की वारदात...गोली मारने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। उसावां के युवक की शाहजहांपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि मेड़ के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार को हुई इस वारदात का अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वीडियो बना रहे युवक पर आरोपी ने गोली चला दी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

दरअसल उसावां थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड चार निवासी अरवेश यादव (28) पुत्र सिपट्टर खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। उनकी जमीन बदायूं और शाहजहांपुर जिले की सीमा पर है। बुधवार शाम वह बाजरा के पुआल बांधने के लिए अपने खेत पर गया था। जहां वह कुछ समय के लिए अपने चाचा के ट्यूबवैल पर बैठ गए। इसी दौरान जमीन की मेड़ काटने को लेकर पड़ोस के खेत मालिक से कहासुनी हो गई। काफी देर तक गाली-गलौज होती रही। इसी दौरान खेत मालिक ने अपने घर से तमंचा मंगवा लिया। अरवेश यादव को मामला सामान्य लगा। वह ट्यूबवैल पर ही रुका रहा। कुछ ही देर के बाद पड़ोसी खेत मालिक ने तमंचे से अरवेश यादव को गोली मार दी।

गुरुवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल खेत मालिक कल्लू जब घर दोबारा लौटकर आया तो अरवेश ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कल्लू के हाथ में लाठी भी दिखाई देती है, इस बीच कल्लू अचानक अपनी जेब से तमंचा निकालकर अरवेश को गोली मार देता है। चंद सेकेंड में ही अरवेश जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। खेत कल्लू किस कद्र बेखौफ रहा होगा अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उससे हत्या की वारदात के वीडियो बनने की फिक्र भी नहीं रही और तमंचा निकालकर गोली अरवेश पर दाग दी।

गोली अरवेश के सीने के बायीं ओर लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने उसावां पुलिस और उनकी परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पड़ोस के खेत मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसावां के प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि घटना क्षेत्र शाहजहांपुर के परौर क्षेत्र का है। फिलहाल परौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार