Nikita Porwal: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी में व्यस्त हैं मिस इंडिया निकिता पोरवाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। मिस इंडिया निकिता पोरवाल नवाबों को शहर लखनऊ की मेहमान बनीं। महाकाल के शहर उज्जैन से लखनऊ आईं ब्यूटी और ब्रेन का समन्वय निकिता यहां कैटवाक एकेडमी के आमंत्रण पर आई थीं। फेमिना मिस इंडिया आर्गनाइजेशन ने कैटवाक एकेडमी को फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश-2025 का आधिकारिक लाइसेंस दिया है। यह संस्था फेमिना मिस इंडिया के लिए उत्तर प्रदेश का चेहरा मुख्य प्रतियोगिता के लिए भेजेगी।

निकिता पोरवाल ने बताया कि सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में सौन्दर्य सिर्फ तब तक मायने रखते हैं जब तक प्रतियोगी सामने होता है लेकिन उसका ज्ञान उसके मंच के चले जाने के बाद भी छाया रहता है। उन्होंने कहा कि माडल की असली काबलियत उसके वापस जाते समय भी उसकी अहमियत बने रहने में है। निकिता इन दिनों मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी में लगी हैं।

उन्होंने बताया कि फेमिना मिस इंडिया के लिए जो मानदंड तय किये गए हैं उसमें आवेदक की उम्र 31 दिसम्बर 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसे अविवाहित होना चाहिए। उसकी न्यूनतम लम्बाई 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश से इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने वाले का या तो जन्म उत्तर प्रदेश हो या फिर उसका मूल निवास स्थान उत्तर प्रदेश में होना चाहिए। निकिता पोरवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैटवाक एकेडमी के प्रमुख अमित सैमसन नानू भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार