प्रतापगढ़ : खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के फतंनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव धान के खेत में पड़ा मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुभम गौतम (28) निवासी ग्राम नारायणपुर कला थाना फतंनपुर के रूप में की गयी है। युवक की हत्या करके शव को खेत मे फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
परिजनों के अनुसार सुभम गुरुवार की शाम घर से निमंत्रण में जाने को घर से निकला था मगर वापस नहीं लौटा। रात भर उसकी तलाश की जाती रही। उसका मोबाइल फोन गायब था। क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
