छोटे कदम, बड़ा प्रभाव :  मधुमेह के साथ जिएं स्वस्थ जीवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,पीजीआई : विश्व मधुमेह दिवस पर रविवार सुबह एसजीपीजीआई के एंडोक्रिनोलॉजी व पीडियाट्रिक एंडोक्रिनोलॉजी विभागों की ओर से दो किलोमीटर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। ''छोटे कदम, बड़ा प्रभाव: मधुमेह के साथ जिएं स्वस्थ जीवन'' पर आयोजित वॉकथान से लोगों में मधुमेह की रोकथाम, नियंत्रण और नियमित शारीरिक गतिविधि के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शुरुआत कार्यवाहक निदेशक डॉ. मनोज जैन ने की। इसमें करीब 250 फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, छात्र, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. प्रीति दबड़गांव, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. आदित्य कपूर, डॉ. नारायण प्रसाद, डॉ. एस के अग्रवाल, डॉ. नवीन गर्ग और डॉ. मंजूषा गर्ग मौजूद रहे।

डॉ प्रशांत ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन को मधुमेह की रोकथाम के तीन अहम सूत्र बताते हुए कहा कि हर दिन उठाया गया छोटा कदम, बड़े स्वास्थ्य परिवर्तन की दिशा में बढ़ाया गया कदम है। कार्यक्रम ने सामूहिक जागरूकता, शिक्षा और स्वस्थ जीवन के प्रति संकल्प का सशक्त संदेश दिया, जो एसजीपीजीआई में विश्व मधुमेह दिवस की गतिविधियों का मुख्य आकर्षण बना।

संबंधित समाचार