कानपुर : सह आचार्य डॉ पंकज द्विवेदी निलंबित, सीएसजेएमयू प्रशासन ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, कानपुर, अमृत विचार : छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के सह आचार्य डॉ. पंकज द्विवेदी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर परीक्षा में छात्र विशेष को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप था। खुलासा होने पर विश्वविद्यालय की ओर से यह कदम उठाया गया है।

डॉ. पंकज द्विवेदी
डॉ. पंकज द्विवेदी

 

पूरा मामला सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर परीक्षा का है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक परीक्षार्थी को बेहतर अंक से पास कराने के लिए परीक्षा प्रक्रिया का खुला उल्लंघन किया था। इस मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने 29 अक्टूबर 2025 को इस पूरे मामले की प्राथमिक जांच के आदेश दिए थे। प्राथमिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद डॉ द्विवेदी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों व परिनियमों के अनुरूप परीक्षा में कदाचार का प्रथम दृष्टया दोषी पाया था।

रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय की अनुशासनात्मक समिति की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के बाद समिति ने डॉ द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय़ लिया। निलंबन अवधि में डॉ द्विवेदी प्रति कुलपति कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की प्राथमिक जांच और उसकी रिपोर्ट के आधार पर डॉ द्विवेदी के खिलाफ अग्रेतर जांच की भी संस्तुति कर दी है।

संबंधित समाचार