बरेली : महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय ने मेधावियों व टैलेंट हंट के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि डॉ. केशव अग्रवाल ने मेधावियों के लिए सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने का मार्ग बताया
बरेली, अमृत विचार। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में गुरुवार को आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 80 मेधावियों और टैलेंट हंट परीक्षा में सर्वोच्च 20 स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. केशव अग्रवाल ने कार्यक्रम को मेधावी विद्यार्थियों के लिए सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने का मार्ग बताते हुए अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. केशव अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कॉलेज के निदेशक डाॅ. प्रवीन अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. सौरभ अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए सफलता के मूलमंत्र बताए। नवीन सत्र के लिए नवगठित पीजी फोरम के छात्र-छात्राओं की सेरेमनी का भी आयोजन हुआ।

अनुष्का सक्सेना को हीरक पदक के अतिरिक्त, फिदा हुसैन, अंकित कश्यप, श्रेयसी रस्तोगी, पीयूष और प्रियांशी अग्रवाल को उनके विभागों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रतियोगिता में अनुष्का शर्मा ने प्रथम, हीरा खान ने द्वितीय, खुशनुमा ने तृतीय और हम खान ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सत्र 2025-26 के लिए नवगठित पीजी फोरम के नवनिर्वाचित छात्र सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उज्जवल तिवारी को अध्यक्ष, उमंग तिवारी को उपाध्यक्ष, अभिषेक आनंद, उमेश गौतम, शिवांश मल्होत्रा, मो. अहमद, ध्रुव खंडेलवाल सहित 27 सदस्यों को काउंसिल मेंबर के रूप में शपथ ग्रहण कराई।
अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर प्रबंध समिति के संस्थापक अध्यक्ष राम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के चेयरमेन सुशील मित्तल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, वीरेंद्र स्वरूप अग्रवाल, केपी गोयल, डाॅ. नुपूर गोयल, सुबोध कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, दिनेश कुमार अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल व प्रबंध समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संचालन जंतु विज्ञान विभाग की प्रवक्ता डाॅ. सोनल अग्रवाल ने किया।
