UP : 13 दिन में एआरटीओ ने 31 डंपर किए सीज...HSRP नहीं होने पर 35 का चालान
रामपुर, अमृत विचार। एआरटीओ ने 13 दिन अभियान चलाकर जिले में 31 डंपरों को ओवरलोड के चलते सीज कर दिया। जबकि 35 डंपरों का हाई सिक्योरिटी प्लेट ना होने के कारण चालान कर दिया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। इस तरह से करीब 10 लाख का जुर्माना डाला गया है।
जिले भर में धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन चल रहे हैं जोकि लोगों के लिए मौत का सामान बन रहे हैं। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में इन डंपरों की वजह से हादसे होते रहते हैं। जिसको देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ रोजाना डंपरों को रोक कर उनके कागजात चेक करने के बाद सीज करने की कार्रवाई कर रहे हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 1 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक एआरटीओ ने अब तक 31 डंपरों को सीज किया है।
35 डंपरों को हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं होने के कारण चालान काटा है। इस कार्रवाई से डंपर चालकों में हड़कंप मच गया है। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रात दस बजे के बाद डंपर चालक सक्रिय हो गए जाते हैं। स्वार टांडा और शाहबाद पटवाई रोड पर धड़ल्ले से डंपर दौड़ने लगते हैं अधिकारियों के डर से यह डंपर चालक तेजी के साथ दौड़ते हैं। जिससे हादसे हो जाते हैं। राम रहीम पुल के ऊपर कई बार इन डंपरों की वजह से हादसे हो चुके हैं।
रॉग साइड चलने पर 88 वाहनों का चालान
रॉग साइड चलने वालों को लेकर भी अधिकारी उपसंभागीय विभाग के अधिकारियों द्वारा कुछ दिन का विशेष अभियान चलाकर 88 रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा 27 वाहन ऐसे शामिल है। जोकि बिना सीट बेल्ट के चला रहे थे। इस कार्रवाई से दो पहिया वाहन से लेकर 4 पहिया वाहन चालकों तक में हड़कंप मचा हुआ है।
