आगरा में मेट्रो स्टेशन पर मॉकड्रिल का आयोजन: सुरक्षा एजेंसियों ने परखे सुरक्षा इंतजाम, SSF के जवानों ने चलाया विशेष अभियान 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। शुक्रवार की रात में मॉकड्रिल में दिखाया गया कि एक संदिग्ध व्यक्ति मेट्रो स्टेशन के अंदर विस्फोट के इरादे से विस्फोटक सामान लेकर घुसा है। मौके पर मौजूद एसएसएफ के जवान ने स्टेशन सुरक्षा प्रभारी को सूचना दी उसके बाद मेट्रो स्टेशन पर हाई अलर्ट कर दिया गया। 

एसएसएफ की क्यूआरटी टीम एक्शन में आई और छह टीमें बना कर मेट्रो स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान एक व्यक्ति को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार करके पुलिस को सौंपा जिसके पास प्रतीकात्मक विस्फोटक सामान था। करीब एक घंटे तक इस तरह से मॉकड्रिल की गई। 

दरअसल दिल्ली में लाल किला के नजदीक हुए ब्लास्ट के मद्देनजर पूरे देश में हाई अलर्ट है लिहाजा मुख्य और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा में लापरवाही न हो उसके लिए मॉकड्रिल की जा रही है। 

आगरा में मेट्रो ट्रेन संचालित है और बड़ी तादात में देशी और विदेशी पर्यटक ताजमहल देखने आते हैं। ऐसे में कोई लापरवाही न हो और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं लिहाजा एसएसएफ के जवानों ने मेट्रो स्टेशन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। 

ये भी पढ़े : 
वाराणसी की मेडिकल फर्म का खेल सामने आया:दवा कंपनी पर 1.30 करोड़ हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार