सीएम योगी करेगें समीक्षा बैठक, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और MSME विभाग का करेगें निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और एमएसएमई विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इससे पूर्व दिन में वह सोनभद्र भी जाएँगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार का दिन विभागीय बैठकों, हवाई दौरों और समीक्षा कार्यक्रमों से व्यस्त रहने वाला है। शासन ने मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 

सुबह 9:15 बजे मुख्यमंत्री सूचना विभाग की बैठक के बाद पूर्वाह्न 10 बजे सरकारी आवास से प्रस्थान कर 10:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 10:25 बजे राजकीय वायुयान द्वारा सोमनाथ जनपद के निरीक्षण दौरे पर रवाना होंगे। सोनभद्र में 11:30 बजे से 14:25 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित है। 

दोपहर बाद मुख्यमंत्री 15:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट वापस पहुंचेंगे और 15:55 बजे कार द्वारा अपने सरकारी आवास लौटेंगे। शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक का समय आरक्षित है, जिसके बाद 5:30 बजे सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसके पश्चात 6:30 बजे एमएसएमई विभाग की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। 

ये भी पढ़े : 
सीतापुर में पकड़ा गया तेंदुआ...वन विभाग ने पिंजरा लगाकर किया कैद, डर के साये में जी रहे थे लोग   

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा