देश को तोड़ने नहीं... जोड़ने वालों के साथ है बिहार की जनता, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने जनता को दी बधाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित अनुसूचित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और वनटांगिया परिवारों को संबोधित किया। समारोह के बाद बिहार में भाजपा की प्रचंड विजय पर राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बिहार की जनता को बधाई दी और कहा कि बिहार की जनता ने बता दिया कि वह देश तोड़ने वालों के साथ नहीं देश जोड़ने वालों के साथ है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह संदेश बिहार में जनता ने बहुत मजबूती के साथ दे दिया है और यह संदेश पूरे देश में ही नहीं पूरे विश्व में गूंजेगा। कांग्रेस के इस आरोप कि भाजपा नहीं बिहार में एसआईआर की जीत हुई है पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि यह तो पहले से पता था कि कांग्रेस यही रहेगी, क्योंकि सबको पता था कि यह लोग हारने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन के MY फैक्टर पर भी तंज कसा और कहा कि बिहार में सिर्फ एक फैक्टर काम किया है वह बिहार का विकास। जो बिहार के विकास की बात करेगा और जिसने बिहार का विकास करके दिखाया है उनके साथ जनता रहेगी।

दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दु:ख, बोले- घटना की तह तक जाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी सरकार

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री दिल्ली ब्लास्ट पर दुख जताते हुए पीडित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीडित‌ परिवारों कों कार्रवाई का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार षडयंत्र की जड़ तक पहुचने की कोशिश कर रही है हमारी एजेंसियां तेजी से कम कर रही हैं और घटना की तह तक जाकर कार्रवाई की जायेगी।

जो भी लोग इस घटना में शामिल हैं वह बख्शे नहीं जाएंगे।‌ बम विस्फोट में शामिल रही डॉक्टर शाहीन के घर बुलडोजर चलने के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि इसको हम ऐसे नहीं कह सकते हैं लेकिन जब बुलडोजर पहुंचेगा तो आप खुद ही हमें बताएंगे कि बुलडोजर पहुंच गया है।

ये भी पढ़े :
लंबी कतारें और जोश ... अग्निवीर भर्ती में गाजीपुर-देवरिया के युवाओं ने बहाया पसीना, वाराणसी में 651 अभ्यर्थी दौड़ में पास

 

 

संबंधित समाचार