Bareilly : मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, तीन फर्मों के लाइसेंस निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आगरा में पकड़े गए नकली दवा गैंग के तार बरेली से जुड़े होने का पता चलने पर औषधि विभाग सक्रिय है। शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने शहर में कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की, जिसमें कोहाड़ापीर में लखनऊ ड्रग एजेंसी, साहनी मेडिकल स्टोर, माधव एजेंसी और गुनीना फार्मास्युटिकल्स शामिल हैं। 

टीम ने औषधि विक्रय लाइसेंस और भंडारित दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की और संदेह के आधार पर नमूने लिए। जांच के बाद लखनऊ ड्रग एजेंसी, साहनी मेडिकल स्टोर और माधव एजेंसी के लाइसेंस अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिए गए।

जबकि गुनीना फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है। सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार ने बताया कि अन्य फर्मों की जांच पूरी होने के बाद दोषी व्यक्तियों और फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज