UP News: माध्यमिक के कर्मचारी और शिक्षक होंगे साइबर सुरक्षित, कर्मयोगी भारत योजना से दी जाएगी प्रशिक्षण
लखनऊ, अमृत विचार: माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियो को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने मिशन कर्मयोगी (आई-गॉट) पोर्टल पर उपलब्ध साइबर सिक्योरिटी से संबंधित पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार शिक्षक, शिक्षिकाओं के सायबर सिक्योरिटी कोर्स की जानकारी से विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने बताया कि सायबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अधिक से अधिक ज्ञानवर्धन इसका उद्देश्य है। मिशन कर्मयोगी (आई-गॉट) पोर्टल पर उपलब्ध सायबर सिक्योरिटी से सम्बंधित पाठ्यक्रम को पूर्ण किया जाएगा। मिशन कर्मयोगी आई गॉट पोर्टल पर उपलब्ध सायबर सुरक्षा कोर्स, सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को ऑनलाइन सुरक्षा, डेटा संरक्षण, पासवर्ड प्रबन्धन, फिशिंग, मैलवेयर और साइबर हमलों की रोकथाम जैसे रोकथाम विषयों पर ज्ञान प्रदान करते हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी जिलों लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि अपने अधीनस्थ सभी सरकारी सेवकों को मिशन कर्मयोगी आई गॉट पोर्टल पर न्यूनतम 5 कोर्स पूर्णकर ऑनलाइन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाए।
