UP Weather Update: पछुआ थमी, रात के तापमान में भी होगा बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। इस बीच चल रही गलन भरी पछुआ मंगलवार को थमी रही। साथ ही कई जिलों में रात में चल रही आंशिक शीतलहर से अभी राहत मिलती दिखती है।

हालांकि, पछुआ हवा के रूकते ही दिन में धूप महसूस होने लगी है। साथ ही अब रात के तापमान में भी बदलाव होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदला। बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाएं रूकीं और उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में तनिक बढ़त हुई। साथ ही धूप में तपिश का भी एहसास हुआ।

इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि इस बीच सुबह-शाम और रात में ठंड बनी रहेगी और दिन में अच्छी धूप भी खिली नजर आएगी।

संबंधित समाचार