20 नवंबर की तारीख में दर्ज इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 

1719 - स्टॉकहोम ने स्वीडन और हनोवर से शांति समझौता किया। 
1750 - मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म। 
1815 - यूरोप में शांति व्यवस्था के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया। 
1829 - रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया। 
1866 - अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना। 
1917 - यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ।
1917 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना। 
1945 - जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति। 
1949 - इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई। 
1955 - पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया। 1968 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 
1981 - भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया था।
1985 - माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।
1989- भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान बबीता फोगाट का जन्म। 
1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान 'कोलम्बिया' का सफलतापूर्वक प्रक्षेपित। 
1998 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी। 
2002 - अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा। 
2003 - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु। 
2007 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। 
2008- मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया। 
2015 - अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई। 
2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया। 
2017 - प्रियरंजन दासमुंशी का निधन। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे।

 

संबंधित समाचार