बाराबंकी में काम से लौटी बहू को सास ने पीटा ...जेठ ने दिखाया चाकू, प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। शहर में काम के बाद घर लौटी बहू को सास ने एक कमरे में बंदकर जमकर पीटा। यही नहीं जेठ ने चाकू दिखाते हुए गला काटने की धमकी दी। बहू ने ससुरालियों पर लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में पटेल नगर दशहराबाग की रहने वाली साक्षी अवस्थी पत्नी सूरज मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि वह धनोखर चौराहा के निकट एक डेंटल क्लीनिक में कार्य करती है। 

गत 10 नवंबर को काम से घर लौटने के बाद वह रोज की तरह घरेलू कार्य कर रही थी, तभी उसकी सास अनीता मिश्रा ने घर का मुख्य दरवाजा बन्द कर उसे कमरे में ले जाकर जमकर मारपीट की। यह क्रम करीब दो घंटे तक चलता रहा, इस दौरान उसका मोबाइल ऊपर कमरे में होने से वह मदद के लिए किसी को काल नहीं कर पाई। 

बाद में उसके जेठ प्रशांत मिश्रा ने भी उसे चाकू से गला काटने की धमकी दी तथा उसके मायके वालों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साक्षी ने आरोप लगाया कि सास और जेठ द्वारा आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

ये भी पढ़े : 
बुझ गया घर का एकलौता चिराग, अरौल हादसे में एक साथ उठी दो घरों में चिताएं, शव देखकर परिजनों में कोहराम 

 

संबंधित समाचार