कुशीनगर में सड़क हादसा: मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत, फरार चालक की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव निवासी दिग्विजय मिश्रा (35) बुधवार रात मोटरसाइकिल से कप्तानगंज से अपने घर जा रहे थे, तभी रामकोला थाना क्षेत्र के केरवनीया चौराहे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 

पुलिस के मुताबिक घायल अवस्था में मिश्रा को एम्बुलेंस से कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकोला थाना प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार अज्ञात वाहन के चालक की तलाश जारी है। 

ये भी पढ़े : 
बदायूं में सर्वेश्वर साइन मंदिर के पुजारी की हत्या का खुलासा; अवैध संबंधों के चलते किया मर्डर, 3 आरोपी गिरफ्तार   


 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा