हरदोई : संडीला के स्कूल में अज्ञात गैस रिसाव से हड़कंप, कई बच्चों की बिगड़ी हालत, चक्कर खाकर जमीन पर गिरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सण्डीला/हरदोई। गुरुवार सुबह संडीला के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में अचानक गैस जैसी अज्ञात गंध फैलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंध महसूस होते ही कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ बच्चे खाँसने लगे कुछ बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े, जिसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

स्थिति गंभीर होती देख संडीला लायंस पब्लिक स्कूल प्रशासन ने तुरंत अभिभावकों को सूचना देकर सभी छात्रों को घर भेज दिया। घटना के बाद स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। लायंस पब्लिक स्कूल के प्रशासन ने फिलहाल इस घटना पर विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है।

2

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। गैस रिसाव का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है। घटना में घायल बच्चों- यशी गुप्ता पुत्री आशीष गुप्ता, तान्या, दीपाली, लायबा, आराध्या, अनुष्का, इल्मा, निहालिका, स्तुति गुप्ता पुत्री मिथलेश कुमार, संस्कृति गुप्ता, प्राची, वर्णिका और अंजनी- को नगर के आर.बी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अंजनी को गंभीर हालत के चलते उच्च स्तरीय इलाज हेतु लखनऊ रेफर कर दिया है।

मौके पर एसडीएम संडीला व सीओ व बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद हैं घटना की जानकारी मिलते ही डीएम व एसपी हरदोई भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों से उनका स्वास्थ्य जाना है और स्कूल पहुंच कर निरिक्षण कर जांच के आदेश दिये. स्कूल में फोरेनसिक टीम पहुंच गयी हैं. सभी क्लास, प्रेक्टिकल लैब आदि की जाँच जारी हैं ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका