26 नवंबर आखिरी मौका! पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए जल्दी करें आवेदन  

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए नई संशोधित समय-सारिणी जारी की है। समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक और योजनाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान स्तर पर मास्टर डेटा लॉक इसी 26 नवम्बर तक किया जाएगा।

इसमें पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या, मान्यता और संस्थान से संबंधित अन्य विवरणों का अद्यतन शामिल है। विश्वविद्यालय एवं एजेंसियों द्वारा संस्थानों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन 1 दिसम्बर तक किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी संस्थानों की डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया 4 दिसम्बर तक पूरी करेंगे।

संबंधित समाचार