युवा खिलाड़ियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म, जीएमसीएल ने की उत्तर प्रदेश चैप्टर की लॉन्चिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लॉन्चिंग के मौके पर मौजूद जीएमसीएल के पदाधिकारी

लखनऊ, अमृत विचार : गली मोहल्ला क्रिकेट लीग (जीएमसीएल) ने उत्तर प्रदेश चैप्टर की आधिकारिक लॉन्चिंग कर दी है। नेशनल मूवमेंट बन रही यह लीग देशभर के युवा खिलाड़ियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेशनल क्रिकेट करियर बनाने का अवसर उपलब्ध करा रही है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में जीएमसीएल उत्तर प्रदेश स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहे, जिनमें फाउंडर सरदार इंद्रप्रीत सिंह, उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर राकेश रस्तोगी, सत्य प्रकाश गुलेरिया, एसके गोपाल, अमन सूर्यवंशी, धीरज शर्मा, शुभम कश्यप और नीरज शर्मा शामिल थे।

इस अवसर पर फाउंडर बाबा इंदर प्रीत सिंह ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म दूर-दराज के इलाकों के युवाओं को आर्थिक और भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर अपना क्रिकेट प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। यह एक अनोखी पहल है, जहां गांव के खिलाड़ी भी ग्लोबल स्टेज पर पहचान बना सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर उभरते खिलाड़ी को प्रोफेशनल स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिले।

उन्होंने बताया कि जीएमसीएल, जो देश के सबसे बड़े ग्रासरूट लेवल टेनिस बॉल बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट्स में शामिल है, अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में फेज़-1 शुरू करने जा रहा है। प्रत्येक जिले से 16 टीमें लीग मैच खेलेंगी। जिला विजेताओं से सुपर 8 स्टेट टीमें तैयार होंगी, और यही टीमें यूपी स्टेट चैंपियनशिप में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी।

संबंधित समाचार