हिंदुस्तान महोत्सव: लखनऊ में धूम मचाने को तैयार YO-YO Honey Singh, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा डायवर्जन

लखनऊ, अमृत विचार: आशियाना के कांशीराम सांस्कृतिक स्थल (स्मृति उपवन) में चल रहे हिंदुस्तान महोत्सव में शनिवार को हनी सिंह कंसर्ट का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में आसपास के लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए स्मृत उपवन के आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने शुक्रवार देर शाम को दी। इमरजेंसी की स्थिति में कंट्रोल रूम के नंम्बर-9454405155 पर कॉल करने पर अनुमति दी जाएगी।

यहां रहेगी रोक:

- बंगलाबाजार चैराहा (रामकथा पार्क मोड़/तिराहा) से बंगलाबाजार पुलिस चैकी तिराहा, बिजली पासी किला की तरफ रोक रहेगी।

- बंगलाबाजार पुलिस चैकी तिराहा से बिजली पासी किला की तरफ रोक रहेगी।

- पिकेडली होटल तिराहा से पावर हाउस चैराहा, स्मृति उपवन चैराहा, बिजली पासी किला चैराहा की तरफ रोक रहेगी।

- बिजनौर अण्डरपास चैराहा से बिजली पासी किला चैराहा की तरफ रोक रहेगी।

- प्रियम प्लाजा चैराहा से बिजली पासी किला चैराहा की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

 

- ये वाहन रामकथा पार्क के सामने से होते हुये, आशियाना चौराहा, पावर हाउस चैराहा होते हुये जा सकेंगे।

- ये वाहन खजाना मार्केट, स्मृति उपवन चैराहा होते हुये जा सकेंगे।

- ये वाहन बाराबिरवा चैराहा अथवा शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहा होते हुये जा सकेंगे।

- ये वाहन शहीद पथ होते हुये जा सकेंगे।

- ये वाहन सरपोर्टगंज तिराहा अथवा रजनीखण्ड होते हुये जा सकेंगे।

यहां रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध:

- कार्यक्रम के दौरान स्मृति उपवन तिराहा से चांसलर क्लब तिराहा तथा स्मृति उपवन तिराहा से बिजली पासी किला चैराहा तथा बिजली पासी किला चैराहा से स्मृति उपवन चैराहा तक समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा।

संबंधित समाचार