यूपी में एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को एक करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य के लिए ठोस व प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नये समूहों के गठन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाए। जो समूह सक्रिय नहीं है, उन्हें सक्रिय किया जाए। जिन समूहों को रिवाल्विंग फंड नहीं दिया गया है, उन्हें तत्काल दिलाया जाए। 31 दिसंबर तक रिवाल्विंग फंड हर हाल में चला जाए।

उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को ग्राम्य विकास विभाग की बैठक में कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला मिशन प्रबंधकों व ब्लाक मिशन प्रबंधकों की एक कार्यशाला आयोजित की जाए। समूहों के गठन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाए। लक्ष्य हासिल न करने वालों का मानदेय रोका जाए।

बैठक में महानिदेशक राज्य ग्राम्य विकास संस्थान एल. वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग सौरभ बाबू, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जीएस प्रियदर्शी, विशेष सचिव जयनाथ यादव, निदेशक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इशम सिंह, अपर आयुक्त मनरेगा अमनदीप डुली आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार