यूपी बना देश का नंबर-1 टू-व्हीलर बाजार, खरीदी गई 1.5 लाख नए वाहन 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अनुसार, वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 46 लाख नए टू-व्हीलर पंजीकृत हुए, जो देश के कुल टू-व्हीलर बाजार का लगभग 14-15 प्रतिशत हिस्सा है। इससे यूपी देश का सबसे बड़ा टू-व्हीलर बाजार बन चुका है। प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार और लोगों की बढ़ती क्रय शक्ति ने राज्य के टू-व्हीलर बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। 

इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में टू-व्हीलर खरीद की वार्षिक वृद्धि दर 17% दर्ज की गई है। युवा आबादी भी इस वृद्धि का मुख्य आधार है। प्रदेश में पहली बार वाहन खरीदने वालों में से लगभग 60% युवा हैं। 2024-25 में 1.5 लाख ई-टू-व्हीलर बिके, जो देश में सर्वाधिक है।

संबंधित समाचार