Rampur : मिर्जापुर में दबंगों ने परिवार पर हमला बोला हमला...फायरिंग में तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। गांव मिर्जापुर में दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश के चलते जमकर फायरिंग और मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से खाली करतूस के खोखे बरामद कर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीर्जापुर निवासी इब्ने अली ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि शुक्रवार की देर शाम वह अपने घर पर मौजूद था। तभी गांव के ही इस्लाम पुत्र रसीद, फैजान, नगर के मोहल्ला नौगजा निवासी सलीम और वसीम पुत्र फिरासत, तथा मोतीपुरा गदरपुर उधमसिंहनगर निवासी इरफान पुत्र रशीद और लईक पुत्र शफीक हथियारों से लैस होकर उनके घर के बाहर आ गए। 

आरोप है कि आरोपियों के हाथों में तमंचे, धारदार हथियार और लाठी-डंडे थे। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इब्ने अली के परिवार पर फायरिंग और हमला कर दिया। इसमें उसकी भतीजी सीमा, भतीजी महक और भाई कुर्बान घायल हो गए। बाद में हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। 

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, बीच बचाव कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तमंचे के खोखे बरामद किए। पुलिस ने इब्ने अली की ओर से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज दी, जांच शुरु कर दी। पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी लईक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है।

संबंधित समाचार